Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अलीपुर चिड़ियाघर में जलजमाव, पाइपलाइन लीकेज के बाद मौके पर पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा पाल

प्रशासन को उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में चिड़ियाघर परिसर से जमा पानी पूरी तरह निकाल लिया जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी

19 Jun 2026

अलीपुर चिड़ियाघर में जलजमाव, पाइपलाइन लीकेज के बाद मौके पर पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा पाल

कोलकाता। महानगर कोलकाता में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच अलीपुर चिड़ियाघर के एक हिस्से में जलजमाव की स्थिति बन गई। बताया गया कि चिड़ियाघर से होकर गुजरने वाली आदि गंगा की जल पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया, जिससे चिड़ियाघर परिसर का एक हिस्सा प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना पाकर राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। मंत्री ने बताया कि सुबह कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर ने उन्हें फोन कर स्थिति की जानकारी दी कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण अलीपुर चिड़ियाघर में पानी भरने लगा है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की टीम को लगाया गया। दो बड़े सक्शन वाहन और मोटर चालित पंपों की मदद से तेजी से पानी निकासी का काम शुरू किया गया। इसके अलावा चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से भी अतिरिक्त मोटरों के जरिए पानी निकालने की व्यवस्था की गई।
मंत्री ने बताया कि जलभराव का सबसे अधिक असर उस क्षेत्र में देखा गया जहां कंगारू और चिंपांजी रखे गए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से जानवरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि लगातार बारिश के कारण कोलकाता के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बनी है, लेकिन सरकार और नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हैं और हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की हेल्पलाइन और संबंधित विभागों से संपर्क करें।
प्रशासन को उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में चिड़ियाघर परिसर से जमा पानी पूरी तरह निकाल लिया जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अलीपुर चिड़ियाघर में जलजमाव, मौके पर पहुंचीं अग्निमित्रा
प्रशासन को उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में चिड़ियाघर परिसर से जमा पानी पूरी तरह निकाल लिया जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News